प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी बोले राजनीति में भाषा और व्यवहार की मर्यादा जरूरी, कांग्रेस के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की

प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी
बोले राजनीति में भाषा और व्यवहार की मर्यादा जरूरी, कांग्रेस के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की
भोपाल यश भारत। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। सीएम यादव ने कहा कि इस तरह का आचरण उचित नहीं है। उन्होंने टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।







