भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
भोपाल के अशोक गार्डन में खड़ी पल्सर बाइक में लगी आग , अचानक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी; स्थानीय लोगों ने पानी और धूल डालकर पाया काबू

भोपाल के अशोक गार्डन में खड़ी पल्सर बाइक में लगी आगअचानक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने पानी और धूल डालकर पाया काबू
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के अशोक गार्डन क्षेत्र में शेड के नीचे खड़ी बजाज एनएस पल्सर बाइक में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए धूल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल, खड़ी बाइक में अचानक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।







