भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
स्तन में गांठ या त्वचा में बदलाव को न करें नजरअंदाज

स्तन में गांठ या त्वचा में बदलाव को न करें नजरअंदाज
भोपाल, यशभारत। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एम्स भोपाल में 1 से 31 अक्टूबर तक जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को बीमारी के लक्षण, समय पर जांच और विशेषज्ञ उपचार के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
स्तन या बगल में गांठ, स्तन के आकार में बदलाव, त्वचा में असामान्य परिवर्तन और निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी नए बदलाव की स्थिति में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
अभियान में जोखिम का आकलन, समय पर बीमारी की पहचान और उपचार के साथ मरीजों तथा उनके परिवारों को भावनात्मक सहयोग देने पर भी जोर दिया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी असामान्य लक्षण को छिपाने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें।







