देश

ट्रांसपोर्ट नगर की एनओसी के लिए मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते लिपिक गिरफ्तार, बैंक लोन की प्रक्रिया में मांगा था अनापत्ति प्रमाण पत्र

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने नगर निगम की संपदा शाखा में की कार्रवाई

IMG 20261023 WA0013

IMG 20261023 WA0015कटनी, यशभारत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को कटनी नगर निगम के एक लिपिक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ आलोक गर्ग के रूप में हुई है। ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित प्लॉट पर निर्माण कराने के लिए बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया के दौरान एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने को ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लॉट नंबर 137 आवंटित है। वे इस भूखंड पर निर्माण कार्य कराने के लिए बैंक से लोन लेना चाहते थे। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में बैंक द्वारा नगर निगम का अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगे जाने पर वे एनओसी हासिल करने के लिए निगम की संपदा शाखा पहुंचे थे।

25 हजार की मांग, 20 हजार लेते ही पहुंची लोकायुक्त टीम

आरोप है कि एनओसी जारी करने के एवज में लिपिक आलोक गर्ग ने ट्रांसपोर्टर से 25 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर अशोक कनकने ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक टीम ने कार्रवाई की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को 20 हजार रुपये दिए जाने के बाद लोकायुक्त के अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के लिपिक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।file 000000004dec8211863f423e8716d3152

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button