मुख्य ख़बरें
ससुराल की चौखट पर आत्मदाह की कोशिश: बेटी के मोह और पारिवारिक कलह में झुलसा युवक, हालत नाजुक

रीवा । ससुराल में युवक द्वारा आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया गया है। आग से झुलसे दिनेश कोल को गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धबैया में बीती शाम हुई इस घटना को लेकर पारिवारिक विवाद की बातें सामने आ रहीं हैं।
घटना को लेकर मुन्नी कोल ने बताया कि उनके दामाद दिनेश निवासी अबेर कोटर ससुराल आए थे। जहां उन्होंने बगीचे में जाकर अपने शरीर में आग लगा ली। ऐसा बताया जा रहा है कि वह दो साल की बेटी को ससुराल से ले जाने की जिद कर रहा था।
लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी वाद-विवाद के बीच यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।







