Top-5कटनीजबलपुरदेशमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, घटना में बाल-बाल बचा परिवार

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना क्षेत्र के बरउ मोहल्ला में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर धराशाई हो गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

दीवार के मलबे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार के सामने घर को सुरक्षित करने और जरूरी सामान बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और मलबा हटाने में सहयोग किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान

की हालत पहले से ही जर्जर थी और दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। इसके बावजूद परिवार इसी मकान में रहने को मजबूर था। देर रात अचानक दीवार गिरने से पूरा परिवार दहशत में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने भी प्रशासन से जर्जर मकानों की स्थिति का जायजा लेने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने के साथ ही आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button