राजस्थान पंचायत चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

कटनी, यशभारत। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत की खुशी में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कांग्रेस ने पंचायत चुनावों ने आठ सौ से ज्यादा सीटो से जीती है ये जीत हमारे नेता राहुल गांधी जी सचिन पायलट जी और कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता की जीत है। अभी तो ये टेलर हम इसी तरह पूरे देश मे परचम लहरायेंगे देश की जनता भाजपा की झूठे वादे भ्र्ष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताते हुए उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर एड अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा , करण सिंह चौहान,जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी डॉ सनत तिवारी, संजय गुप्ता, गुलाम जाफर,रमेश अहिरवार, राजेश निषाद, कपिल पटेल सलाहुद्दीन खान, शशि शेखर भारद्वाज,रवि जायसवाल, मनोज वर्मा, हर्षित मिश्रा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






