Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

एक विवाह ऐसा भी …बाहुबली विधायक ने दामाद को तिलक में भेंट की डिफेंडर कार, 25 नवंबर को शादी

मोकामा, एजेंसी।

मोकामा, एजेंसी। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान अनंत सिंह अपने परिजनों और तीनों बेटों के साथ पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को कई महंगे उपहार भेंट किए। इनमें करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और एक लग्जरी डिफेंडर कार शामिल है। तिलक समारोह में अनंत सिंह ने दामाद को डिफेंडर कार की चाबी सौंपी। इसके अलावा 100 ग्राम वजन की सोने की चेन और 80 ग्राम वजन का सोने का ब्रेसलेट भी भेंट किया। इन दोनों आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सोने और चांदी के बर्तन भी उपहार स्वरूप दिए गए।समारोह में मिठाइयों और फलों की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। जानकारी के मुताबिक, 100 किलो से अधिक देशी घी के लड्डुओं सहित बड़ी मात्रा में मिठाइयां और फल तिलक के अवसर पर दिए गए। अनंत सिंह ने दामाद को कार की चाबी सौंपने के बाद कार्यक्रम स्थल से विदाई ली, लेकिन उनके जाने के बाद भी समर्थकों और मेहमानों की भारी भीड़ जुटी रही।इस आयोजन के दौरान भूमिहार समाज की एक पारंपरिक रस्म की भी चर्चा रही। इस परंपरा के अनुसार बेटी के पिता तिलक चढ़ाए जाने के समय मौजूद नहीं रहते। इसी परंपरा का पालन करते हुए अनंत सिंह तिलक की रस्म के दौरान कार्यक्रम स्थल से निकल गए।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर 2026 को बाढ़ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में होगा। उनका रिश्ता पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुआ है। उनके पिता रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं।अनंत सिंह के मुताबिक, बेटी की शादी में करीब चार लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है। विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से खास मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। समारोह में आने वाले लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button