मध्य प्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

सदन में सन्नाटा, जनता पर धमाका: बिना विरोध पास हुए कर्ज, टैक्स और जमीन लीज के प्रस्ताव

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा का 21वां साधारण सम्मिलन  नगर निगम के परिषद हाल में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा और कांग्रेस के पार्षद मौजूद थे। पक्ष विपक्ष के अलावा अधिकारी और कमिश्नर भी थे।

Screenshot 20261029 175119.WhatsApp


महापौर अजय मिश्रा बाबा और अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय भी मौजूद थे। इस परिषद में ऐसे एजेंडे रखे गए जो जनता को दर्द देने वाले रहे। ताज्जुब तो यह है कि वह सारे एजेंडे बिना विरोध और शोर शराबे के पास कर दिया गया। किसी भी पार्षद ने चूं से चां नहीं किया। सर्वसम्मति से कर्ज लेने, जमीन बेचने और लोगों पर टैक्स का भार डालने जैसे फैसलों को पास कर दिया गया। इस निर्णय और परिषद की बैठक् में हुए फैसले के बाद अब जनता को अपने पार्षदों और नगर सरकार की टीम की मंशा तो जरूर समझ में आ गई होगी। भले ही यह देखने में भाजपा और कांग्रेस हों लेकिन सब की मंजिल एक ही है। यह जनता को चूंसने और बेवकूफ बनाने के अलावा कुछ नहीं करते।

119 करोड़ का भुगतान

रीवा में अमृत योजना 2.0 चल रही है। 78 फीसदी काम इसका पूरा हो चुका है। 119 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। शेष कार्य पूरा कराने के लिए 72 करोड़ चाहिए। अर्बन चैलेंज फंड से रीवा नगर निगम को 24.95 करोड़ मिले हैं। शेष 50 करोड़ की व्यवस्था नगर निगम को करनी होगी। इसी के लिए नगर निगम वित्त विभाग से कर्ज लेगा। अब तक नगर निगम में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। यह पहला मामला है जब नगर निगम को कर्ज लेकर कोई योजना पूरी करनी पड़ेगी। नगर निगम की परिषद की बैठक में सामूहिक मूल्यूनिसिपल बांड जारी करने का भी प्रस्ताव रखा गया। इसे स्वीकृति दे दी गई। नगर निगम वर्तमान समय में विद्युत वितरण कंपनी को बिजली के बिल के रूप में 2 से 3 करोड़ का भुगतान कर रहा है। इसी खर्चें को बचाने के लिए 220 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए धनराशि सोलर बांड से जुटाया जाएगा। यही वजह है कि सोलर बाड जारी करने का प्रस्तव परिषद में रखा गया जिसे पास कर दिया गया है। सोलर एनर्जी तैयार करने के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। नगर निगम की जहां भी प्रापर्टी है। सभी जगह सोलर पैनल लगातार बिजली तैयार की जाएगी। मध्यप्रदेश नगरपालिका भवनों एवं भूमियों के कर योग्य सम्पत्ति मूल्य का निर्धारण नियम 2020 एवं नियम 2021 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्र का वर्गीकरण, भवन तथा भूमियों का वर्गीकरण, कर योग्य सम्पत्ति मूल्य का निर्धारण एवं सम्पत्तिकर की दरों के निर्धारण का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। लोगों के सिर पर टैक्स का बोझ लाद दिया गया। इसका विरोध किसी ने नहीं किया।

 

एक पार्षद ने भी आवाज नहीं उठाई और परिषद में टैक्स बढ़ाने का फैसला ले लिया गया। हद तो यह है कि नगर सरकार कांग्रेस की है। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने जनता से वोट टैक्स कम करने के लिए मांगे थे। जनता ने भरोसा किया था। अब हर साल टैक्स बढ़ाने की सहमति नगर सरकार ही दे रही है।

नगर निगम ने भी जमींने बेचनी शुरू कर दी

परिषद ने गंगोत्री कॉलोनी फेज़-2 एकीकृत आवासीय सह वाणिज्यिक परियोजना के लिए वार्ड क्रमांक 14 सामान क्षेत्र स्थित खसरा  क्रमांक 349 की 5.59 एकड़ ,22618 वर्गमीटर भूमि तथा शिल्पी कुंज मार्केट के प्रथम तल छत क्षेत्र 1070 वर्गमीटर भूमि और भवन को लीज पर दिया जाएगा।  साथ ही विवेकानंद नगर आवासीय परियोजना हेतु ग्राम बरा वार्ड क्रमांक 16 रवीन्द्र वार्ड, तहसील हुजूर नगर स्थित खसरा क्रमांक 304 एवं 305 की 0.6400 हेक्टेयर यानि 6,400 वर्गमीटर, भूमि को इसी मॉडल के अंतर्गत 30 वर्षीय पट्टे पर आवासीय विकास हेतु ई-निविदा के माध्यम से नीलाम,आवंटित किये जाने एवं आरक्षित मूल्य निर्धारित किये जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। रीवा में जिस तरह से मप्र शासन की जमीन बेची गई। डिप्टी सीएम ने जमीनों का सौदा पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत किया। अब उसी राह पर नगर निगम ने भी जमींने बेचनी शुरू कर दी है।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि  विवेक दुबे, पार्षद श्रीमती शिवराज डॉ सीएल रावत, श्रीमती ममता कृष्णाकर कुशवाहाए श्रीमती सपना वर्मा, दारा सिंह, राजीव शर्मा छोटू, धनेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती अनीता उमेश वर्मा, श्रीमती विमला सिंह पुत्र सतीश सिंह, श्रीमती अमिता वीरेन्द्र सिंह, श्रीमती ज्योति प्रदीप सिंह, श्री रवि तिवारी, श्रीमती नीतू अशोक पटेल,  सालिकराम नापित कैप्टन, अंबुज रजक, समीर शुक्ला गोलू, दीनानाथ वर्मा, संजय खांन, श्रीमती पूजा प्रमोद सिंह, श्रीमती रफीकुन शहनाज अंसारी, श्रीमती जरीना बेगम, मनीष नामदेव मन्नू, श्रीमती ज्योति नामदेव, श्रीमती रमा दुबे, श्रीमती सरस्वती नन्दलाल ताम्रकार, श्रीमती नजमा बेगम, श्रीमती सूफिया बेगम, श्री अख्तर अली ;मुन्ना भइया, सूरज केवट ;बब्बू, श्रीमती गायत्री लखन खण्डेलवाल, राजबहोर चर्मकार उर्फ राजू, सुश्री आरती बक्सरिया, श्रीमती सुफिया सहफूज खान, गुलाम अहमद, श्रीमती आशा कुशवाहा, श्रीमती अर्चना अमृतलाल मिश्रा,  गंगा प्रसाद यादवए, नामनिर्दिष्ट पार्षद सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेन्द्र शुक्ला, श्रीमती सरस्वती गुप्ता,  मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल,  प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित, आनेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button