Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

1 तारीख से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा, फ्यूल और ट्रांसपोर्ट पेमेंट पर लगेगी फीस

50 हजार रुपये से अधिक के ईंधन खर्च पर पूरे भुगतान पर शुल्क

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं या ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े भुगतान करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। 1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड के कुछ चुनिंदा फ्यूल और ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। कंपनी की ओर से 27 अक्टूबर को जारी नोटिस के मुताबिक, नए नियमों का असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो एक बिलिंग साइकिल में ईंधन पर अधिक खर्च करते हैं या बड़ी रकम का परिवहन संबंधी भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं।

30 हजार रुपये से अधिक के ट्रांसपोर्ट भुगतान पर शुल्क

नए नियमों के तहत 30,000 रुपये से अधिक के प्रत्येक पात्र ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत फीस लगेगी। इसमें मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले लेनदेन शामिल हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड से 35,000 रुपये का पात्र ट्रांसपोर्ट भुगतान करता है, तो उसे 350 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह राशि उसके क्रेडिट कार्ड बिल में जुड़ जाएगी।

50 हजार से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर पूरे बिल का हिसाब

पेट्रोल-डीजल से जुड़े लेनदेन के लिए भी नया शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी कार्डधारक का एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो पूरे पात्र फ्यूल खर्च पर 1 प्रतिशत फीस लगेगी। इसमें MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत आने वाले लेनदेन शामिल हैं।उदाहरण के तौर पर, यदि कोई ग्राहक एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 60,000 रुपये खर्च करता है, तो उसे 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि शुल्क केवल 50,000 रुपये से अधिक की राशि पर नहीं, बल्कि कुल पात्र फ्यूल खर्च पर लगेगा। इसलिए अधिक ईंधन खर्च करने वाले ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड बिल पर विशेष ध्यान देना होगा।

ग्राहकों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?

नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों के लिए अपने क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च का हिसाब रखना जरूरी होगा। खासकर उन लोगों को सतर्क रहना चाहिए, जो नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल खरीदने या परिवहन संबंधी बड़े भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अतिरिक्त शुल्क संबंधित ट्रांजैक्शन की श्रेणी और कार्ड की लागू शर्तों के अनुसार निर्धारित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button