ग्वालियर l ग्वालियर में बच्चे की हत्या का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए, यहां एक मां ने अपने बच्चे को दो मंजिला बिल्डिंग से इसलिए नीचे फेंक दिया कि वह उसके प्रेम का राज ना खोल दे|
बताया जा रहा है कि एक बच्चे की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने उसकी मां को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर यह फैसला सुनाया। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में बच्चे की मां के प्रेमी को दोषमुक्त कर दिया गया है।
बताया गया कि बच्चे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ देख लिया था। इस बात के उजागर होने के डर से मां ने बच्चे को दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना का खुलासा महज 15 दिन में कर दिया था। शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य दुर्घटना प्रतीत हो रहा था।
बताया जा रहा है यह घटना 28 अप्रैल 2023 की मुरार थाना क्षेत्र के नदीपाल टाल इलाके की है। रश्मि राठौर अपने प्रेमी उदय इंदौरिया के साथ छत पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका बच्चा छत पर आ गया और उसने मां को प्रेमी के साथ देख लिया। इससे घबराकर और गुस्से में आकर रश्मि ने बच्चे को दो मंजिल नीचे फेंक दिया।
Back to top button