कटनी

बड़ा खेल : नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी पर रीवा में पोस्टिंग के दौरान लगे थे गंभीर आरोप, विधानसभा में उठा था मामला, भोपाल किया गया था अटैच

कटनी, यशभारत। साढ़े चार करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल की हेराफेरी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी के कार्यकाल में हुए इस गबन की जांच शुरू हो गई है। देवेंद्र तिवारी के ऊपर रीवा में पोस्टिंग के दौरान भी कई गंभीर आरोप लगे थे। जिसकी जांच तो हुई लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई मामला विधानसभा में भी उठा था। इसके बाद उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए भोपाल में अटैच कर दिया गया था।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के विधायक अभय मिश्रा ने सदन में यह मामला उठाया था। उन्होंने तारांकित प्रश्न क्रमांक 523 के जरिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से सवाल किया था कि क्या म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पेरेशन के द्वारा दिनांक 05.06.2024 को फर्जी डिपाजिट आर्डर पर एफ. आई.आर. दर्ज किये जाने पर आदेश दिये गये थे। आदेश की प्रति के साथ कार्यवाही की क्या स्थिति है। तत्कालीन जिला प्रबंधक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम रीवा, प्रबंधक सिविल सप्लाई कार्पेरेशन देवेन्द्र तिवारी के द्वारा जिला रीवा में पदस्थगी के दौरान परिवहन के नाम पर संविदाकारों से साठ-गांठ कर दूरस्थ स्थाने में परिवहन कराकर व्यक्तिगत हितपूर्ति की गई। जिसके संबंध में प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग म.प्र. भोपाल को पत्र लिखे गए। लिखे गये पत्रे पर कार्यवाही की स्थिति क्या हैं। श्री तिवारी के विरूद्ध फर्जी नियुक्ति पर इनके ऊपर भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 468, 471, 120 बी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था लेकिन नियुक्ति फर्जी प्रमाणित होने के बाद भी संबंधित की नियुक्ति को निरस्त कर पद से पृथक करते हुये राशि वसूली की कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई क्यों?, इसके लिए कौन कौन जवाबदार हैं।

भ्रष्टाचार से पुराना नाता

सदन में प्रश्न करते हुए विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि श्री तिवारी ने बी.आर.डी.एस. योजना में प्रतिनियुक्ति के दौरान गलत प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को क्षति पहुंचाने व सीधी में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर पदस्थ रहते हुये हजारों क्विटंल धान को जान बूझकर सड़ा कर पचासों करोड़ रूपये का नुकसान शासन को पहुंचाया, जिस पर प्राप्त शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई, ऐसा क्यों। खाद्य मंत्री बताएं कि कार्यवाही बावत क्या निर्देश देंगे। यह भी बतावें अगर नहीं तो क्यों?, परिवहन के नाम पर ठेकेदारों से सांठ-गांठ कर व्यक्तिगत हितपूर्ति करते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के साथ आपराधिक प्रकरण फर्जी नियुक्ति पर कायम रहने के बाद भी पृथक न किये जाने व शासन को जानबूझ कर आर्थिक क्षति पहुंचाने पर जांच व कार्यवाही लंबित रखने के जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करेंगे बतावें अगर नहीं तो क्यों। नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) के पूर्व जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी के खिलाफ अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विभागीय जांच तथा कार्रवाई की खबरें सामने आ चुकी है। देवेंद्र तिवारी पर कस्टम मिलिंग राइस (CMR) प्रदाय में अनियमितता, वेयरहाउस संचालकों के साथ सांठगांठ कर चावल जमा कराने में भ्रष्टाचार और धान-गेहूं परिवहन तथा अनियमित भुगतान से जुड़े मामलों में गंभीर आरोप लगे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला मध्य प्रदेश विधानसभा में भी उठाया जा चुका है, जहाँ उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और पद से हटाने की मांग की गई थी। शिकायतों के बाद पहले उनका तबादला भोपाल मुख्यालय (भंडारण कक्ष) में अटैच करते हुए किया गया था और उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की कार्रवाई भी हुई थी। इसके अलावा, कस्टम मिलिंग चावल आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर उन पर विभागीय जांच भी संस्थित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button