देश

कार्रवाई न होने से नगर निगम कर्मियों में आक्रोश, काली पट्टी बांधकर किया विरोध, दो दिन की समयसीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कटनी, यशभारत। नगर निगम में 19 तारीख को हुई कथित अप्रिय घटना के आरोपियों के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं होने से निगम के अधिकारी- कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कामकाज बंद करने के बजाय जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमित कार्य जारी रखा और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि 19 तारीख को निगम परिसर में महिला कर्मचारियों को बंधक बनाने, शराब की बोतलें और चूड़ियां फेंकने जैसी आपत्तिजनक घटनाएं हुई थीं। इसके अलावा पूर्व में तालाबंदी तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने से निगम कर्मियों के सम्मान को ठेस पहुंची है। कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना को अनुचित बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।file 00000000b0b482119a78da34aff4b74b

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button