भोपालमध्यप्रदेश

600 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना भाव की मांग को लेकर भोपाल में हलचल

600 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना भाव की मांग को लेकर भोपाल में हलचल

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से शुरू होगा किसानों का पैदल मार्च

भोपाल, यशभारत। गन्ने की फसल के दाम 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर नरसिंहपुर जिले के किसान राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों का पैदल मार्च बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से शुरू होना प्रस्तावित है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से गन्ने के उचित मूल्य की मांग कर रहे नरसिंहपुर के किसानों ने अपनी आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए राजधानी का रुख किया है। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से निकलने वाले इस मार्च के जरिए किसान अपनी 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव की मांग पर ठोस निर्णय लेने का दबाव बनाने की तैयारी में हैं।

मार्च की शुरुआत और इसके संभावित मार्ग को देखते हुए भोपाल पुलिस व प्रशासनिक अमला भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आंदोलन के दौरान सड़क मार्गों पर आवाजाही और भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, जबकि किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button