देश

कटनी एवं खन्ना बंजारी स्टेशनों का निरीक्षण, तत्काल टिकट व्यवस्था का लिया जायजा, अवैध वेंडरों पर कार्रवाई

कटनी, यशभारत। यात्रियों को पारदर्शी, सुगम एवं बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसर में अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने वाणिज्य विभाग की टीम के साथ कटनी जंक्शन एवं खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कटनी जंक्शन स्थित आरक्षण कार्यालय में तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की गई, यात्रियों को जारी किए गए टोकन (स्वयं की यात्रा – A प्राथमिकता) तथा आरक्षण फॉर्म के साथ जमा पहचान पत्र से खिड़की पर टिकट के लिए पहुंचे यात्रियों का मिलान किया गया।
संबंधित कर्मचारियों को टिकट आरक्षण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आरक्षण कार्यालय के आसपास दलालों एवं संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा बल को सूचित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवैध वेंडर अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते पाए गए जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड लगाया गया एवं निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री को जब्त किया गया। खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं तथा माल साइडिंग में रेक लोडिंग-अनलोडिंग तथा रैकों के तौल हेतु लगे वे-ब्रिज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अनधिकृत वेंडिंग, टिकट दलाली तथा अन्य अनियमित गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
जबलपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माल परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।IMG 20261121 WA1053

IMG 20261121 WA1052

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button