मुख्य ख़बरें

सिसकती ममता, खामोश कोख: किलकारी गूंजने से पहले ही उजड़ गया आंगन, हाईरिस्क गर्भवती की मौत, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

तेंदूखेड़ा।हाईरिस्क गर्भवती महिला की तेंदूखेड़ा अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति पति राजेंद्र गौड़ 23 निवासी ग्राम बम्हौरी पांजी जो गर्भवती होने के चलते अपने मायके ग्राम हर्रई सिंगौरगढ़ के उरयाव ग्राम में पांचवे माह में पहुंच गई थी जिसका इलाज दमोह में चल रहा था। 

 

ग्राम उरयाव में अचानक महिला को तेज खांसी आई एवं उल्टी हो गई जिस पर परिजन तेंजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद स्टाप नर्स के द्वारा जांच करने पर पाया गया कि महिला बेहोश थी साथ में गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट वीट नहीं मिल रही थी जिस पर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र रिफर किया गया।

सीबीएमओ डां अशोक बरौनिया ने बताया कि महिला तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र मृत अवस्था में पहुंची थी रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी महिला हाईरिस्क थी प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान शिविर में आई थी महिला में खून की कमी थी साथ में बीपी की शिकायत भी थी। जांच के बाद बांटल लगाई गई थी, दवाईयां दी गई थी। इसके बाद वह चली गई थी। मंगवलवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम कराया गया हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

मृतिका के जेठ राहुल गौड़ ने बताया कि मेरी बहू का आखिरी महीना चल रहा था वह अपने मायके में थी। दमोह में उसका इलाज चल रहा था।  इसके पहले भी महिला का दो बार गर्भपात हो चुका था। सोमवार रात्रि में उल्टी एवं तेज खांसी चलने पर परिजन साला, सास, ससुर तेजगढ़ अस्पताल लेकर आएं थे जहां से तेंदूखेड़ा रिफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button