मुख्य ख़बरें

त्योहारों से पहले पुलिस का ‘रेड अलर्ट’: गुंडा-बदमाशों की परेड, कड़े निर्देश… देखें पूरा वीडियो

दमोह। आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दमोह पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर को थाना कोतवाली परिसर में सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और निगरानी अपराधियों की परेड कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

डोजियर अपडेट, थमाए गए लाल नोटिस

परेड के दौरान पुलिस ने थाना स्तर पर आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के डोजियर यानी आपराधिक रिकॉर्ड अपडेट कराए। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में लाल नोटिस देकर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने चेताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन बिना किसी भय के त्योहार मना सकें।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र अहिरवार, आरक्षक दरबारी लाल, जितेंद्र प्रजापति, रामकृष्ण यादव, रतिराम अहिरवार एवं विपिन राजपूत सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button