मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

खौफनाक पीछा, करंट से मौत: बिना नंबर की बोलेरो ने घेरा, जान बचाने खेत में भागे युवक की करंट लगने से मौत…. देखें पूरा वीडियो

परिजनों का दावा, पुलिस जांच जारी

नरसिंहपुर ।जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरई में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा कछार निवासी सत्येंद्र पटेल (पिता गुलजार सिंह पटेल) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, सत्येंद्र रीछा गांव से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गुंदरई में बिना नंबर प्लेट की बोलेरो सवारों ने उसका पीछा किया। परिजनों का दावा है कि ओमप्रकाश पटेल के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो चालक ने आगे वाहन लगाकर सत्येंद्र को रोकने का प्रयास किया। घबराकर सत्येंद्र खेत की ओर भागा।

परिजनों के मुताबिक, वह सर्वे नंबर 95/5 स्थित खेत में पहुंचा, जहां विद्युत प्रवाहित तारों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर ठेमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button