भोपाल

एमपी नगर में खुले तार की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा नेता की मौत

एमपी नगर में खुले तार की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा नेता की मौत

भोपाल, यश भारत । एमपी नगर में रविवार दोपहर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वे परिवार के साथ निजी मॉल में खरीदारी के लिए पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, दिव्यऋषि तिवारी अपनी पत्नी के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को पकड़ लिया। पोल में खुला तार होने के कारण उन्हें तेज करंट लग गया। उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और दिव्यऋषि को सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सड़क किनारे लगे पोल में खुले बिजली के तार को माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली पोलों के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button