भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने दबोचा कबाड़ी गिरोह, 12 लाख के जेवरात बरामद

भोपाल पुलिस ने दबोचा कबाड़ी गिरोह, 12 लाख के जेवरात बरामद

भोपाल,यशभारत। राजधानी की थाना बागसेवनिया पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कबाड़ की आड़ में रेकी करने वाले मुख्य आरोपी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस सफलता में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही।

एम्स कर्मचारी के घर हुई थी चोरी
पुलिस ने बताया कि फरियादी रितेश मालवीय, जो एम्स भोपाल में कार्यरत हैं और अमराई परिसर में रहते हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, उनके घर से अलमारी में रखे पुश्तैनी जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमके, ब्रेसलेट, कंगन और चांदी की पायल सहित कई कीमती आभूषण शामिल थे। पीड़ित ने अपने बेटे के दोस्तों पर शक जाहिर किया था, जो उनकी अनुपस्थिति में घर आते-जाते रहते थे।

कबाड़ की आड़ में रेकी, फिर वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रदीप मण्डल कबाड़ का काम करता है। वह कबाड़ बीनने के बहाने पॉश इलाकों और सूने मकानों की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह अपने साथियों तनिष घारू, निशांत विश्वकर्मा और रवि राजपूत के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देता था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सुनार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी का कुछ माल उन्होंने बागसेवनिया स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स के संचालक शरद सोनी को बेचा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शरद सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का मशरूका बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button