भोपालमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, 28 से 30 सितंबर तक नहीं होगा आंदोलन

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, 28 से 30 सितंबर तक नहीं होगा आंदोलन

भोपाल, यश भारत । बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कामकाज की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इससे बैंक ग्राहकों को राहत मिली है और सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।
हड़ताल को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच रविवार देर रात बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की छुट्टियों से संबंधित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में इस मुद्दे पर कमेटी गठित करने पर सहमति बनी। इसके बाद बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। हड़ताल टलने से 28, 29 और 30 सितंबर को बैंकों में प्रस्तावित कामकाज बाधित होने की स्थिति फिलहाल टल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button