मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

युवाओं को बचाने की अनोखी गुहार: गले में कोरेक्स की माला पहनकर समाज को दिखाई कड़वी हकीकत

रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में  चल रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम तथा गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने अनूठे अंदाज में जनजागरूकता अभियान चलाया। अग्रसेन चौक, कोठी कंपाउंड में समिति के सदस्यों ने कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर हाथों में झाड़ू थामी और सड़क की सफाई करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर दिया संदेश

अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर सड़क की सफाई की। इस अनोखे प्रदर्शन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और स्वच्छ समाज के साथ नशामुक्त समाज का संदेश देना रहा।

युवाओं को नशे से बचाना समाज की जिम्मेदारी
समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। कोरेक्स सहित अन्य नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आकर युवा न केवल अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं, बल्कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक संकट में भी डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ गई तो देश का भविष्य प्रभावित होगा। युवाओं को नशे से बचाना केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

स्वच्छता के साथ नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की अपील

समिति ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ नशामुक्ति को भी जनआंदोलन बनाया जाना जरूरी है। अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के साथ नशे के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button