कटनी

महापौर की पहल, 600 विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’

दो थिएटरों में हुई विशेष स्क्रीनिंग, निगम स्कूलों के बच्चों को संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की पहल

महापौर की पहल, 600 विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’

दो थिएटरों में हुई विशेष स्क्रीनिंग, निगम स्कूलों के बच्चों को संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की पहलIMG 20261008 WA0100

IMG 20261008 WA0085 IMG 20261008 WA0097 IMG 20261008 WA0092

कटनी, यशभारत। सिटी मॉल गुरुवार को हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से गूंज उठा। इसके बाद निगम स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने दो थिएटरों में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में विद्यार्थी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद फिल्म के जरिए बच्चों को साहस, सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच से जुड़े संदेश देखने का अवसर मिला। फिल्म शुरू होते ही विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
महापौर प्रीति सूरी की पहल पर हुए आयोजन में एमआईसी सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखी। महापौर ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत यह आयोजन किया गया।
नगर निगम के अनुसार, कटनी में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए इस तरह की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button