मुख्य ख़बरें
सनातन हिंदू रथयात्रा में चोरी करने वाले गिरफ्तार : इंदौर से आए थे, गिरोह की तलाश जारी

दमोह, पटेरा। सनातन हिंदू रथयात्रा के दौरान पटेरा थाना क्षेत्र में हुई जेबकतरी और चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने इंदौर से आए छह संदेही आरोपियों के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने देवडोंगरा और पटेरा थाना क्षेत्र में लगभग 70 हजार रुपये की चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, इन वारदातों में चोरी की गई पूरी राशि की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है।







