मुख्य ख़बरें

अस्पताल के दवा गोदाम में लगी भीषण आग : 50 से 60 लाख रुपये की दवाइयां जलकर खाक

सागर, यशभारत| स्थानीय वेटरनरी हॉस्पिटल (पशु चिकित्सालय) के दवा गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में गोदाम में रखी लाखों रुपये की जीवनरक्षक और पशु चिकित्सा से जुड़ी दवाइयां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में 50 से 60 लाख रुपये के बीच का नुकसान हुआ है।

​घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए गए। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था।

​फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के असली कारणों और नुकसान के सटीक आंकलन का खुलासा हो सकेगा। इस बड़ी क्षति से पशु चिकित्सा विभाग को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button