CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
आईजीआई एयरपोर्ट से किया डिटेन

-1791620767515_v.webp)
, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi: राजधानी दिल्ली पहुंचते ही सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी बीच दीपके के लिए उनके परिवार से एक बुरी खबर आ गई है। अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके ने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में ही अंतिम सांस ली है। वहीं, इस समय दीपके का परिवार दुख की घड़ी से गुजर है लेकिन दीपके दिल्ली में पुलिस की हिरासत में हैं।
आईजीआई एयरपोर्ट से किया डिटेन
वहीं, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दीपके वापस मुंबई लौटेंगे? फिलहाल दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को आईजीआई एयरपोर्ट से विमान के अंदर से डिटेन करने के बाद गुरुग्राम ले गई है। हालांकि, सौरभ दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। ताकि दिल्ली में कहीं पर भीड़ इकट्ठी ना हो सके।
एक ही विमान से पहुंचे थे तीनों नेता
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीनों बड़े नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे थे। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहले से तैनात दिल्ली पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत लिया था।







