Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

चंदे के लिए 18 वर्षीय युवक से मारपीट, वीडियो देख एसपी ने दिए एफआईआर के निर्देश

जबलपुर,यश भारत। गोहलपुर थाना क्षेत्र के चित्रंजन वार्ड स्थित संकट मोचन धाम मार्केट के पास चंदे के एक हजार रुपए मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चंदे की राशि को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक और उसके नाती के साथ कई लोगों ने मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक के साथ कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग की है।

पीड़ित पक्ष के गणेश रजक के अनुसार, एक हजार रुपए चंदे की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसके बाद उनके 18 वर्षीय पुत्र और नाती के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान युवक के साथ कई लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। सामने आए वीडियो में युवक को घेरकर मारते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।

गणेश रजक का आरोप है कि घटना के बाद शुरुआत में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी थी। इसके बाद मामले में पैरवी कर रहे अधिवक्ता दीपक ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि वीडियो और साक्ष्य देखने के बाद पुलिस अधीक्षक ने गोहलपुर के सीएसपी को आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button