भोपाल से मंगलवार को 30 हाईटेक एफआरवी गाड़ियां पहुंची शहर
एक ही नंबर पर पुलिस-एम्बुलेंस-फायर – अब 112 करेगी तुरंत मदद

जबलपुर। अब शहर और ग्रामीण इलाकों में आपातकालीन हालात में अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं। डायल 100 का नया रूप डायल 112 जबलपुर पहुंच गया है।
भोपाल से मंगलवार को 30 हाईटेक एफआरवी गाड़ियां (फास्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) शहर पहुंचीं, जबकि 17 और गाड़ियां जल्द ही आएंगी। इस तरह कुल 47 वाहन अब सड़कों पर हरदम मदद के लिए तैयार रहेंगे।
अत्याधुनिक सुविधाएं
इन गाड़ियों में रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और डेटा एनालिटिक्स सिस्टम मौजूद है। पुलिस कंट्रोल रूम भी नई तकनीक से अपग्रेड हो चुका है।
एक नंबर – कई सेवाएं
अब सिर्फ 112 डायल करके मिलेगी –
पुलिस, स्वास्थ्य-एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, रेल मदद, हाईवे एक्सीडेंट रिस्पॉन्स और आपदा राहत जैसी सभी सेवाएं।
निरीक्षक मनीष राय (रेडियो प्रभारी) –
“डायल 112 अब हर नागरिक के लिए त्वरित मदद का भरोसेमंद जरिया बनेगा। आने वाले दिनों में 47 गाड़ियां लोगों की सेवा में तैयार रहेंगी।”







