जबलपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम के खिलाफ ठेका सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा

रांझी की सड़कों पर फैलाया कचरा

जबलपुर,यशभारत। पिछले 4 माह से वेतन भुगतान न होने से परेशान नगर निगम में पदस्थ ठेका कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ गुरुवार की सुबह मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने रांझी की सड़कों पर कचरा वाहन से कचरा फैलाते हुए नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल इस प्रदर्शन की मुख्य वजह सफाई कर्मियों को 4 महीने से वेतन न दिया जाना है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने रांझी मस्ताना चौक से लेकर दर्शन सिंह तिराहे तक सड़क तक चारो तरफ कचरा फैलाकर विरोध किया।

06 11

सफाई कर्मियों ने कहा की विगत 4 महीने से उन्हें वेतन नही दिया जा रहा है। जिसके चलते न उनके घर मे राशन है न ही बच्चो की स्कूल की फीस भर पा रहे है।उनका बिजली कनेक्शन भी विद्युत विभाग ने काट दी।वही चार महीने से सिर्फ आश्वासन देकर उनसे काम करवाया जा रहा है।

वही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने मुख्य स्वासथ्य अधिकारी अंकिता बर्मन,निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद दामोदर सोनी पहुँचे और वेतन जल्द दिए जाने का आश्वाशन दिया गया।और वेतन दिलवाए जाने का वादा सफाई कर्मियों से किया है। जिसके बाद सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त करते हुए चेतावनी दी है की अगर मंगलवार तक उनका वेतन नही मिलता है तो आने वाले समय मे निगम में तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button