कटनी

कलेक्ट्रेट ,औऱ कचहरी चौक पर गूंजे विरोध के नारे

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, महिला कांग्रेस ने मनाया का काला दिवस

कलेक्ट्रेट ,औऱ कचहरी चौक पर गूंजे विरोध के नारे

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, महिला कांग्रेस ने मनाया का काला दिवसIMG 20261008 WA0110

IMG 20261008 WA0102 IMG 20261008 WA0106

राहुल-प्रियंका सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार का जताया विरोध

कटनी, यशभारत। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इसी मुद्दे पर कटनी शहर महिला कांग्रेस ने भी काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज कराया। दोनों प्रदर्शनों में कांग्रेस नेताओं ने जनता के मत की पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही का मुद्दा उठाया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए प्रदर्शन में ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए।

महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस,

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और मत की पारदर्शिता की मांग करना संवैधानिक अधिकार है। प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का और प्रेम बत्रा ने मतदाता सूची में नाम हटाने तथा नए नाम नहीं जुड़ने को लेकर सवाल उठाए। सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया।
प्रदर्शन में राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, आफताब अहमद चोखे, मंजू निषाद, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, अहमद कुरैशी, जितेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, श्याम यादव, सचिन गर्ग, इमरान खान, दिलदार खान, अंशु गुप्ता, मुकेश बर्मन, हर्षित मिश्रा, मो. फरीद, सुमन रजक, दुर्गावती कोल, रुक्मणी पांडे, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, सुनीता सोनी, कल्पना पाठक, किरण सोनी, मंजू रजक, आनंद पटेल, श्याम पाहुजा, रमेश सोनी, अभय गौतम, ब्रजेश मौर्य, उदय सिंह, ओमप्रकाश सकतेल, साहिल नामदेव, अशफाक चिस्ती सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button