जबलपुरमुख्य ख़बरें

*चौकीताल में घटना से मचा हड़कंप*

जबलपुर यशभारत। जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के चौकीताल में एक युवक की आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुरेन्द्र चौधरी पिछले करीब 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और परिवार के सदस्यों से भी कम बातचीत कर रहा था। उसके इस बदले व्यवहार के पीछे क्या वजह थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान सुरेन्द्र ने हंसिया से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो उसे घायल अवस्था में देखकर घबरा गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, गंभीर हालत के चलते रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था और काम पर भी नहीं जा रहा था। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। भेड़ाघाट पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button