भोपाल

सडक़ पर बैठे मवेशी से बाइक टकराने से छात्र की मौत -अज्ञात वाहन ने ली बाइक की जान

सडक़ पर बैठे मवेशी से बाइक टकराने से छात्र की मौत
-अज्ञात वाहन ने ली बाइक की जान
भोपाल, यशभारत।
खजूरी सडक़ थाना क्षेत्र में बीच सडक़ पर बैठे एक मवेशी से बाइक सवार छात्र टकरा कर घायल हो गया। जिसे हादसे के बाद उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, सूखीसेवनिया इलाके में एक अज्ञात वाहन ने राहगीर बालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि ग्राम तारासेवनिया निवासी सुमित सिंह पुत्र मुकाम सिंह भिलाल(23) बीएड का छात्र था। बीती रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी ग्राम बरखेड़ा सालम के पास बीच सडक़ पर बैठे मवेशी ने उसकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पर आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सडक़ पार कर रहे बालक को रौंदा-
सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर ग्राम चौपड़ा कलॉ के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल सडक़ पार कर रहे एक 15 वर्षीय अज्ञात बालक को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बालक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मृतक बालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button