भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश और मामूली कहासुनी ने हिंसक मोड़ ले लिया। कोड़ी मंदिर के पास एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
​पुलिस के अनुसार, घटना तलैया स्थित कोड़ी मंदिर के पास की है। यहाँ जकी कुरैशी का सामना तहा नाम के युवक से हुआ। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तहा ने अपने पास रखा चाकू निकालकर जकी पर हमला कर दिया। हमले में जकी को गंभीर चोटें आई हैं।
​घायल जकी कुरैशी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। तलैया थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आरोपी तहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button