मुख्य ख़बरें

प्रेमी से मिलने खेत पहुंची 19 वर्षीय प्रेमिका : तारों की बाड़ में दौड़े करंट ने छीन ली सांसें

रीवा ।जवा थाना क्षेत्र में रात को प्रेमी से मिलने पहुंची 19 साल की युवती की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पहुंची थी। यहां उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था।

बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे युवती ने खेत में जाने के लिए लोहे के तारों वाली बाड़ पार करने की कोशिश की। इसमें करंट दौड़ रहा था। उसकी चपेट में आने से मौके पर ही युवती की मौत हो गई।

फोन पर दी सूचना

बताया जा रहा है कि युवक दूसरे गांव में रहता है। उसका गांव युवती के गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर है। वह पहले ही खेत में पहुंच गया था। कुछ देर बाद युवती भी घर से निकलकर वहां पहुंची। युवती की मौत के बाद प्रेमी घबरा गया।

उसने युवती के भाई को फोन किया। सिसकते हुए बताया कि उसकी बहन की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की जांच जारी है। पर दी सूचना

बताया जा रहा है कि युवक दूसरे गांव में रहता है। उसका गांव युवती के गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर है। वह पहले ही खेत में पहुंच गया था। कुछ देर बाद युवती भी घर से निकलकर वहां पहुंची। युवती की मौत के बाद प्रेमी घबरा गया।

उसने युवती के भाई को फोन किया। सिसकते हुए बताया कि उसकी बहन की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button