मुख्य ख़बरें
सड़क पर जिंदगी थमी, अस्पताल में कागज़: हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पीएम का इंतजार…. आक्रोश; देखें पूरा वीडियो

सतना। थाना उचेहरा अंतर्गत कुंदहरी गांव के रामपथ मार्ग पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजीत चौधरी (26), निवासी पुरानी बस्ती उत्तर दरवाजा, मैहर की मौत हो गई। युवक सतना से मैहर आ रहा था। हादसे के बाद शव मरचुरी में रखा गया है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
परिजनों का आरोप है कि बीएमओ डॉ. ए.के. राय के अवकाश पर होने के चलते पोस्टमार्टम में देरी हो रही है। सुबह से इंतजार कर रहे परिजन परेशान हैं। इसके बाद परिजनों ने उल्टी मेटम दे दिया कि यदि समय पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।







