मंडलामुख्य ख़बरें

मौत का ट्रांसफॉर्मर: एक लाइन काटी, दूसरी छोड़ी चालू… विभाग की अनदेखी ने ले ली आउटसोर्स कर्मचारी की जान

मंडलाl जिले के मवई क्षेत्र के रहंगी गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाते समय बिजली कर्मचारी डेनी धुर्वे (28) की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया था।

 

 परिजनों ने मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। डेनी धुर्वे रमतिला गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद उसे मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुडेला लाइन की सप्लाई बंद थी, जबकि मवई लाइन चालू थी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि काम शुरू करने से पहले परमिट लिया गया था, फिर भी लाइन चालू थी। 

 

परिजनों ने FIR दर्ज कर मामले की सही जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button