Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

जबलपुर के कवि आदित्य तिवारी ने सांसद विवेक तन्खा से की मुलाकात, नई काव्य पुस्तक भेंट की

 जबलपुर की स्मृतियां, परिवार, प्रवास और पहचान के विषय शामिल

नई दिल्ली, यश भारत।  जबलपुर में जन्मे कवि और लेखक आदित्य तिवारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी हाल ही में प्रकाशित काव्य पुस्तक ऑल दैट्स लेफ्ट बिहाइंड की प्रति सांसद तन्खा को भेंट की। पुस्तक का प्रकाशन साइमन एंड शूस्टर इंडिया ने किया है।

जून 2026 में प्रकाशित इस काव्य संग्रह में तिवारी ने जबलपुर से जुड़ी अपनी स्मृतियों को प्रमुखता से स्थान दिया है। पुस्तक में शहर के परिदृश्य, इतिहास और रोजमर्रा के जीवन के अनुभवों के साथ परिवार, स्मृति, शोक, प्रवास और क्वियर पहचान जैसे विषयों को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। जबलपुर में बिताए बचपन और शहर से जुड़े अनुभव इस संग्रह की कविताओं में अलग-अलग रूपों में दिखाई देते हैं। तिवारी ने बातचीत के दौरान जबलपुर से अपने साहित्यिक सफर और अंग्रेजी भाषा में कविता लेखन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश अपने शहर और उससे जुड़ी कहानियों को समकालीन अंग्रेजी कविता के व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने की है।

तिवारी पत्रकारिता और प्रसारण के क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं। वे बीबीसी सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्हें यूके संसद में आयोजित इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2026 में मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग अचीवर सम्मान से नवाजा गया।मुलाकात के दौरान तिवारी ने कहा कि यह पुस्तक जबलपुर से गहराई से जुड़ी है और इसी कारण उन्होंने इसकी प्रति विवेक तन्खा को भेंट करना उचित समझा। उन्होंने कहा कि जबलपुर उनके लिए केवल जन्मस्थान नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मक स्मृतियों और लेखन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button