बरखेड़ा में 5 साल बाद रामलीला का मंचन शुरू

बरखेड़ा में 5 साल बाद रामलीला का मंचन शुरू
सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास
भोपाल,यशभारत: एच.ई. सांस्कृतिक समाज, बरखेड़ा द्वारा पांच साल के लंबे अंतराल के बाद, 22 सितंबर को फिर से रामलीला का भव्य मंचन शुरू किया गया। यह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम एच.ई. सांस्कृतिक समाज के महासचिव हेमंत कुमार सिंह के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया।

रामलीला के उद्घाटन समारोह में एच.ई. सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि रुपेश तैलंग, प्रशांत पाठक, आर.एस. ठाकुर, के.सी. दुबे और मनीष दरियानी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती के साथ हुई, जिसके बाद समाज के पूर्व पदाधिकारियों स्वर्गीय बी.पी. पाठक और स्वर्गीय अमर सिंह राठौर को श्रद्धांजलि दी गई। महासचिव हेमंत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि टी.यू. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।







