भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में उमंग उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Bhopal celebrates the grand opening of Umang Utsav 2026.

भोपाल में उमंग उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

भोपाल यश‌ भारत। राजधानी के रवीन्द्र भवन में उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित उमंग उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों ने गायन, नृत्य, मिमिक्री और नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी आत्मनिर्भरता और जिजीविषा समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। उत्सव के माध्यम से दिव्यांगजनों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और कला प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button