मध्य प्रदेशराज्य

मानसूनी रिपोर्ट: 995 मिमी औसत बारिश दर्ज, सामान्य लक्ष्य का 75 फीसदी पूरा

मंडला, यशभारत ।कार्यालय कलेक्टर भू-संसाधन प्रबंधन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से जिले में औसतन 995.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि जिले की सामान्य औसत वर्षा का 75.03 प्रतिशत है। 27 अगस्त को जिले में औसत 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तहसीलवार अब तक हुई कुल बारिश में नारायणगंज में 1106.3 मिमी, बिछिया में 1007.7 मिमी, निवास में 1007.0 मिमी, घुघरी में 993.6 मिमी, मंडला में 919.3 मिमी एवं नैनपुर में 905.0 मिमी तथा गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 1375.8 मिमी बारिश हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वर्षा में 27.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button