भोपालमध्य प्रदेश
बागसेवनिया में महिला से पर्स व मोबाइल झपटा, 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर मामला दर्ज

बागसेवनिया में महिला से पर्स व मोबाइल झपटा, 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में राह चलती एक महिला के साथ झपटमारी का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स और मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाती परमार पति अखिलेश परमार बागमुगलिया के पास से अपने किसी काम से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। महिला जब तक संभल पाती, बदमाश तेजी से फरार हो चुके थे। पीड़ित महिला की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच व तलाश शुरू कर दी है।







