जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सांसद के बयान पर कांग्रेसी नाराज ,बीच चौराहे सांसद जनार्दन मिश्रा का फूंका पुतला : कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी पर की थी टिप्पणी

रीवा| रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा स्वर्गीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विंध्य के कद्दावर नेता में शुमार रहे श्रीनिवास तिवारी पर की गई टिप्पणी के बाद पूरे जिले में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है ।आज शिप्ली प्लाजा बाजार में सांसद जनार्दन मिश्रा का कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस ने ऐसा करने से रोकने का प्रयास भी किया लेकिन अक्रोशित कांग्रेसियों ने सांसद जनार्दन मिश्रा के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा की स्वा श्री निवास तिवारी विंध्य के नेता थे उन पर की गई टिप्पड़ी हम बर्दास्त नही करेंगे,,,, उन्होंने त्यौंथर विधायक व श्री तिवारी के नाती सिद्धार्थ तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा उनकी पूरी राजनीति श्री निवास तिवारी के नाम पर है और आज वो चुप बैठे है उन्हे शर्म आनी चाहिए।







