जेल में चल रही थी छोटू की बर्थ डे पार्टी, अन्ना गैंग ने प्री प्लान करके किया हमला

,नाई की ब्लेड चोरी करके सारंग ने काटा छोटू का कान!!
यश भारत जेल गैंगवॉर की इनसाइड स्टोरी
फोटो
जबलपुर।एक दिन पूर्व सेंट्रल जेल में दो बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई जिसमें की संजय सारंग नाम के बदमाश ने छोटू चौबे पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया परंतु यश भारत द्वारा जब मामले की पड़ताल की गई तो मामला कुछ और ही निकला सूत्रों के अनुसार 13 मई को छोटू चौबे का जन्मदिन था जिसके चलते जेल के सारे कैदी उसके साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल में छोटू द्वारा गांजा पार्टी आयोजित की गई थी इसी बीच संजय सारंग जो कि कहीं ना कहीं अन्ना गैंग से जुड़ा हुआ था वह उठा और उसने छोटू के कान के पास ब्लेड से वार कर दिया इसके बाद छोटू लहू लोहान हो गया ,बाद में छोटू ने सारंग को पहचानने से भी इंकार कर दिया।
नाई की ब्लेड बनी हथियार
सामान्यत यह देखा जाता है की जेल की सुरक्षा व्यवस्था इतनी तेज होती है कि बड़े-बड़े गैंगस्टर जेल के अंदर हथियार ले जाने की तो सोच भी नहीं सकते परंतु बाल काटने वाले नई जब कैदियों के कटिंग करने जेल के अंदर आते हैं तो होशियार कैदियों द्वारा नाई की कैंची और ब्लेड को बड़ी होशियारी से चोरी कर लिया जाता है और इसी को हथियार बनाकर कैदी एक दूसरे पर हमला करते हैं।वहीं इस घटना से जेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ गए है। दरअसल जेल की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किए जाने का दावा किया जाता है। दावा तो यहां तक किया जाता है कि कोई कैदी अंदर सुई तक नहीं ले जा सकता लेकिन सारंग के पास ब्लेड कैसे पहुंची जबकि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है उसके बावजूद यह चूक कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
सारंग ने छोटू का काट दिया कान
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल में तिलवारा निवासी संजय उर्फ सारंग धारा 307 के अपराध में जेल में बंद है तो छोटू चौबे हत्या, हत्या के प्रयास में सजा काट रहा। दोनों में वर्चस्व की भी लड़ाई है। सोमवार सुबह पौने दस बजे छोटू चौबे का फोन आया था और वह फोन पर बात करने के बाद वापस अपनी बैरक में जा रहा था इसी संजय सारंग और छोटू के बीच विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया। सारंग ने एक लोहे की पट्टी से छोटू के कान पर हमला कर दिया। इस घटना में छोटू चौबे को चोट आई और उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जेल अपराध दर्ज, मुलाकात पर रोक घटना के बाद सारंग पर जेल अपराध दर्ज कर लिया गया है। मुलाकात भी बंद करवाते हुए जेल नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर छोटू चौबे और सारंग के बैरक अलग-अलग कर दिए गए है। इसके साथ ही दोनों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। सारंग को चौबीस घंटे निगरानी में रखा जा रहा है।
चौबे पर 29, संजय पर 10 से अधिक अपराध दर्ज-
बदमाश छोटू चौबे खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोउ़ के 29 अपराध दर्ज है तो सारंग पर 10 से अधिक अपराध दर्ज है। छोटू 2222 नंबर से गैंग चलाता है और सारंग 4141 नंबर से गैंग चला रहा है।
क्या है मामला
वहीं जेल अधीक्षक के अनुसार सोमवार को जेल में सजा काट रहे शहर के दो कुख्यात बदमाश भिड़ गए। बहस के बाद मारपीट तक पहुंची लड़ाई हमले तक पहुंच गई। एक कैदी ने दूसरे पर लोहे की धारदार पट्टी से हमला कर दिया। जिसमें एक घायल हो गया। जेल मेें हुए कैदियों के बीच संघर्ष से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी, सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए थे और दोनों कैदियों को लग करते हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए जेल अस्पताल मेेंं भर्ती कराया गया। मामले में जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए है।
इनका कहना है
सारंग ने चौबे पर लोहे की पट्टी से हमला किया है जिससे छोटू को कान में चोट आई है। संजय सारंग के खिलाफ जेल मैनुअल के तहत कार्यवाही की जा रही है। जेल नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही दोनों की निगरानी बढ़ाने के साथ उनके बैरक अलग-अलग कर दिए गए है।
अखिलेश तोमर, जेल अधीक्षक






