Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

खेलने के लिए घर से निकला मासूम, तालाब में डूबने से मौत

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

खेलने के लिए घर से निकला मासूम, तालाब में डूबने से मौत

जबलपुर यशभारत। गौर पुलिस चौकी क्षेत्र के साली बाड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां पर तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सालीवाडा निवासी 4 वर्षीय ध्रुव गौड़ पिता रवि गौड़ घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। मासूम खेलते खेलते तालाब में चला गया जहां पर उसकी डूबने से बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि साली बाड़ा गांव में रहने वाला 4 वर्षीय ध्रुव घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान वह तालाब के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि तालाब में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सामने आते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के साथ हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मासूम की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। जिस बच्चे की हंसी-खुशी से घर गुलजार रहता था, उसकी असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। हादसे के बाद गांव में भी दुख की लहर दौड़ गई। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। एक छोटी-सी लापरवाही या अचानक हुई दुर्घटना किस तरह किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, यह घटना उसका दर्दनाक उदाहरण बन गई है।
इस हादसे ने एक बार फिर गांवों में खुले तालाबों और जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button