एसडीएम ने अधिवक्ता को बताया बिचौलिया : वकीलों ने किया बहिष्कार… देखे पूरा वीडियो

गोटेगांव। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मंगलवार को एसडीएम पूजा सोनी और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता भगवत सिंह किसी परिचित के जाति प्रमाण पत्र के सिलसिले में एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने उन्हें शाम 5:30 बजे आने के लिए कहा था। निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एसडीएम ने अधिवक्ता को बिचौलिया कह दिया।
इसके बाद एसडीएम कार्यालय में मामला गरमा गया। जानकारी मिलने पर एडवोकेट संघ अध्यक्ष मनीष अंगिरा के नेतृत्व में अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और एसडीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई। अध्यक्ष मनीष अंगिरा ने कहा कि अधिवक्ता के सम्मान के खिलाफ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विवाद के बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम पूजा सोनी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वहीं, एसडीएम ने अपने पक्ष में कार्यालयीन कार्य के दौरान बातचीत को लेकर विवाद की स्थिति बनने की बात कही।







