Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्यविदेश

महात्मा गांधी की तस्वीर पर आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

सूरत में साइबर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, 500 रुपये के नोट को लेकर वीडियो पोस्ट करने का आरोप

सूरत में साइबर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, 500 रुपये के नोट को लेकर वीडियो पोस्ट करने का आरोप

सूरत, यशभारत। महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में गुजरात के सूरत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने गांधी जयंती से पहले 1 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 500 रुपये के नोट पर छपी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया और शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अकाउंट पर एक रील अपलोड की थी। इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर अनुचित दृश्य और आपत्तिजनक हाव-भाव दिखाए गए थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे तो सिमरन ने कथित तौर पर रील को हटा दिया। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सोशल वर्कर धर्मेश गामी ने इस संबंध में सूरत साइबर क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान सिमरन पटेल की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर एनआर पटेल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। जांचकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर का कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका थी। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सामग्री की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button