कटनीमध्य प्रदेश

स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, बिना वैध लायसेंस के हो रहा संचालन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस का एक्शन

कटनी, यश भारत। कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर में संचालित स्पा सेंटरों में छापा मारा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में एक स्पा सेंटर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आज दोपहर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल ने तीन स्पा सेंटरों पर दबिश दी। जिसमे स्पा सेंटरों में युवक युवतियां मिलने की बात भी सामने आई है। बताया जाता है कि कोतवाली थाना प्रभारी ने महिला पुलिस बल के साथ छापेमार कार्यवाही की है। सभी स्पा सेंटर रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैं। स्पा सेंटर के संचालक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button