भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल, यश भारत।

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, कोटरा बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

प्रदीप मोनू सक्सेना के नेतृत्व में व्यापारियों और नागरिकों ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी, हड़ताल खत्म होने तक कचरा खुले में नहीं फेंकने की अपील

भोपाल,यश भारत।नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन और शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से गुरुवार को कोटरा सुल्तानाबाद मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाया गया।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना के नेतृत्व में  आयोजित इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कोटरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमलेश खातरकर स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर बाजार क्षेत्र में सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

सफाई कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग

इस दौरान प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी जायज मांगों पर नगर निगम प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने रहवासियों और व्यापारियों से अपील की कि जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होती, तब तक कचरा पन्नी या बोरों में भरकर सुरक्षित रखें और सड़कों व खुले स्थानों पर कचरा न फेंकें। वहीं, व्यापारी संघ अध्यक्ष कमलेश खातरकर ने भी व्यापारियों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों ने सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए बाजार और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button