Top-5Yash Bharat Exclusiveइंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशनरसिंहपुरभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्यशिक्षा

यश भारत ब्रेकिंग…RDVV के कुलसचिव डॉ. सोनवाल का तबादला, प्रो. सिंधु को मिली नई जिम्मेदारी

यश भारत ब्रेकिंग…RDVV के कुलसचिव डॉ. सोनवाल का तबादला, प्रो. सिंधु को मिली नई जिम्मेदारी

जबलपुर, यश भारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल को क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में कुलसचिव पद पर नवीन पदस्थापना मिलने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।  

1791196508 WhatsApp Image 2026 10 05 at 16.04.08

 प्रशासनिक व्यवस्था के तहत प्रो. एस.एस. सिंधु, आचार्य, बायोसाइंस विभाग को आगामी आदेश तक कुलसचिव के पद का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. सोनवाल को 5 अक्टूबर से पूर्वाह्न में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से कार्यमुक्त किया गया। शासन के आदेश के अनुसार डॉ. रविशंकर सोनवाल अब क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में कुलसचिव के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button