जबलपुरमध्य प्रदेश

गढ़ा में पार्किंग को लेकर दंपत्ति ने युवक से की मारपीट : मोहल्ले में मचाया हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर में वाहन पार्किंग को लेकर एक युवक को पड़ोसी दंपत्ति ने गालीगलौच कर मारपीट कर दी। जिसके चलते युवक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पीडि़त राघवेन्द्र दत्त तिवारी ने बताया कि वह गढ़ा सैनिक सोसायटी शक्ति नगर के निवासी है। जब वह अपने घर में थे तभी बाइक गिरने की आवाज आई। उन्होंने पार्किंग में जाकर देखा तो पड़ोसी महेश मोरे उनसे झगडऩे लगे। उसने मना किया तो उनकी पत्नी भी विवाद करने लगीं और दोनों ने उनके साथ मारपीट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button